एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। India's Got Latent Controversy: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना दोनों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शो में विवादित बयान देने के बाद से ही दोनों पर ही पुलिस जांच कर रही है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के कंट्रोवर्सी में आने के बाद कई मशहूर सेलेब्स ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट से दूरियां बनाना शुरू कर दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो शो के नए तार खोलता नजर आ रहा है
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक लड़का दावा कर रहा है कि उसी के कारण समय रैना का शो बंद हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा आदमी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो चुका है। उसका कहना है कि उसने पूरा शो बंद करवा दिया और उसके घरवालों को उसकी शक्तियों का अभी तक एहसास ही नहीं है।
